कौशाम्बी, मार्च 22 -- शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह जिले भर में हुई बारिश खेतों में खड़ी सरसों की फसलों के लिए जहर साबित हो रही है। पानी से भीगने के बाद रविवार को तल्ख धूप होने पर फसलों से दाने अपने-अपने खेतों में झरने लगे हैं। इसे देख किसान हैरान-परेशान हैं। शुक्रवार रात खराब हुए मौसम के बाद जिलेभर में कहीं तेज तो कहीं पर रिमझिम बारिश हुई। तेज बारिश वाले इलाके में सरसों, गेहूं, चना सभी फसलों को नुकसान का सामना करना पड़ा तो रिमझिम बारिश वाले क्षेत्र के खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार सरसों में भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि रविवार की सुबह से हुई तेज धूप व हवाओं के चलने के कारण सरसों के दाने फली से खेतों में चिटकने लगे हैं। इस नजारे को खेत गए किसानों ने देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए हैं। फलियों से गिर रहे दानों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.