पकाही गांव में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग हुए जख्मी
जहानाबाद, मई 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के पकाही में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की देर रात की है। घायलों में एक पक्ष के अरविंद पासवान ,बेबी देवी, श्यामपडी देवी ,सुनील पासवान और अनिल पासवान जबकि दूसरे पक्ष के अनीता देवी, जुल्मी पासवान और राकेश कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घटना के बारे में बताया गया कि दोनों पक्ष में भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पकाही गांव में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग हुए जख्मी यह भी पढ़ें- शोभे परसा में क्रिकेट का प्रीमियर लीग मैच प्रारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.