नई दिल्ली, जून 18 -- पनीर ऐसा फूड है जिसे कच्चा या पका कैसे भी खा सकते हैं। चटपटी मसालेदार सब्जी बनानी हो या फिर पराठा, भुर्जी, स्टार्टर में टिक्का हर किसी में पनीर तो सॉफ्ट और क्रीमी ही अच्छी लगती है। लेकिन कई बार घर में बनी पनीर या फिर मार्केट से लाई पनीर काफी कड़क और रबर सी खिंची-खिंची लगती है। जिसकी वजह से खाने का टेस्ट भी बिगड़ जाता है। अगर आपकी पनीर भी अक्सर कड़क और रबर जैसी खिंचने वाली बन जाती है तो ये आसान से टिप्स जरूर फॉलो करें। जिससे हर बार पनीर का टेक्सचर बिल्कुल सॉफ्ट और क्रीमी बना रहेगा।गर्म पानी में भिगोएं पनीर को सॉफ्ट और बिल्कुल मुलायम बनाना है जिससे वो सारे टेस्ट को अब्जॉर्ब कर सके। तो पनीर को 10-15 मिनट के लिए ग्रेवी में डालने से पहले गर्म पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से पनीर के अंदर का मॉइश्चर बना रहेगा और वो मसालो...