गोरखपुर, मई 28 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के मिर्जापुर बाजार से रूस्तमपुर जाने वाली मार्ग स्थित डांगीपार के पकवा चौराहे पर सड़क पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर स्थित है कि सड़क के किनारे पोखरा है और बारिश होने पर सड़क और पोखरे का पानी आपस में मिल जाता है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की आशंका है। पकवा चौराहे के पास बिन बारिश के भी पानी भरा रहता है। वहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क ही जलाशय जैसी दिख रही है। डांगीपार निवासी धर्मेंद्र साहनी ने बताया कि एक साल से डांगीपार पकवा के सड़क टूटी हुई है। यह भी पढ़ें- सड़क पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन बीच में सड़क पर गिट्टी डाल कर गढ्ढा को भर दिया गया था। इधर एक महीना से सड़क पर जल जमाव है। डांगीपार के बृजेश सिंह ने कहा कि एक माह से सड़...