पकरीबरावां में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
नवादा, जून 3 -- पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राजेबीघा धेवधा छिलका के पास मंगलवार की सुबह को एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान पकरीबरावां के रामनगर निवासी प्रसिद्ध पंडित के पुत्र 19 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में की गई है। शव के पास मृतक की साइकिल भी मिली है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने नवादा-जमुई मुख्य पथ को वारिसलीगंज मोड़ के पास जाम कर दिया। लोग युवक की हत्या किए जाने की बात कह हत्यारों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग कर रहे थे। पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को हटाया। थोड़ी देर ही सड़क को जाम किया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.