पकरीबरावां : विद्यालयों में कमरों की कमी से हो रही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
नवादा, मार्च 21 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड के कई विद्यालयों में कमरों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई विद्यालयों को अपना भवन नसीब नहीं है। कई विद्यालय दूसरे विद्यालय के कमरों में संचालित हो रहे हैं। कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां करकट वाले कमरों के सहारे पठन- पाठन का कार्य हो रहा है। पकरीबरावां प्रखंड की धमौल पंचायत का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजुनार के भवन का निर्माण नहीं हुआ है। वर्षों पूर्व इसे उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला है। लेकिन भवन निर्माण नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंजुनार के दो कमरों में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा है। बताया गया कि दो मध्य विद्यालय के दो कमरों में से एक का उपयोग बच्चों के पढ़ाई के लिए होती है, जबकि दूसरे कमरे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.