लातेहार, मई 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के पकरीपाठ गांव में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। गांव में स्थापित पांच जलमीनारों में से 4 पूरी तरह खराब है। एकमात्र चालू जलमीनार भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। गांव में लगभग 40 घरों की आबादी है, जो इस एकमात्र जलमीनार पर निर्भर हैं। जलमीनार में सुबह से ही पानी भरने के लिए ग्रामीणों की कतार लग जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनारों की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की खराब पड़े चार जलमीनारों की जल्द मरम्मत कराई जाए। यह भी पढ़ें- भरतशिला में पेयजल से परेशान ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर समस्या को जल्द से जल्द दूर किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.