पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।वरीय अधिकारी को सूचना दिए बिना बालू लोडेड डंपर को छोड़ने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला केहाट थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए बालू लोडेड दो डंपरों से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात केहाट थाना की गश्ती दल ने जनता चौक की ओर से आ रहे तीन डंपरों को रोका। जिसमें उजला बालू लोड था। वाहनों की जांच के दौरान एक वाहन चकमा देकर भागने में सफल रहा, जबकि दो डंपरों को ट्रैफिक थाना के समीप लगाया गया। इसमें एक डंपर सुपौल नंबर का था, तो दूसरे का रजिस्ट्रेशन पूर्णिया जिले का था। यह भी पढ़ें- दाउदनगर में अवैध बालू के साथ दो ट्रैक्टर जब्त बताया गया कि चालकों ने बालू घाट से बालू लोड कर चूनापुर की ओर जान की बात पुलिस को बतायी। रात भर दोनों डंपर ट्रैफिक थाना के सामने लगा रहा, सुबह लगभग दस ...