गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 523 किलो प्रतिबंधित चायनीज लहसुन पकड़े जाने के बाद कस्टम विभाग ने अभी अपने कब्जे में लिया नहीं हैं। 26 अगस्त को पकड़े गए लहसुन की कस्टम विभाग अभी जांच करा रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3-4 के फुट ओवर ब्रिज के नीचे से आरपीएफ ने लहसुन से भरे 10 पैकेट पकड़े थे। कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट विवेक सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए लहसुन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। विशेषज्ञ को बुलाया गया है, ताकि वह यह पता लगा सकें कि चायनीज लहसुन है कि नहीं। उनकी जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर पकड़ी गई 119 बोरी चाइनीज लहसुन की खेप, एक गिरफ्तार बता दें कि 26 अगस्त को आरपीएफ और अपराध सूचना शाखा की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया लहसुन ट्रेन संख्या 15005 से दे...