गिरडीह, जून 7 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड के भाटडीह स्थित झारखंड खाद्य निगम के गोदाम से कथित रूप से कालाबाजारी के लिए राशन की निकासी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चावल लदे ट्रकों को थाना से छोड़ दिए जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों को सूचना मिली कि भाटडीह गोदाम से रात के अंधेरे और गोपनीय तरीके से चावल लदे ट्रकों को बाहर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने ट्रकों की आवाजाही पर आपत्ति जताई, तब भी चावल की निकासी जारी रही। बताया जाता है कि एक ट्रक पहले ही गोदाम से निकल चुका था, जबकि दो अन्य ट्रकों में चावल लोड किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे...