सीवान, मई 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर की साफ-सफाई का आकलन करने पहुंची है।

स्वच्छता सर्वेक्षण का आकलन केन्द्रीय टीम की विभिन्न बिन्दुओं पर स्वच्छता को लेकर की गई मार्किंग के आधार पर ही नगर परिषद की रैकिंग तय होगी। हालांकि स्वच्छता के दावे के बावजूद पिछले वर्ष फिसड्डी साबित हुए नगर परिषद साफ-सफाई के मुद्दे पर इन सब बातों से कोई दरकार नहीं। तभी तो अन्य दिनों में शहर व वार्डों की साफ-सफाई में पिछड़ रहे नगर परिषद को इस बात की तनिक चिंता नहीं कि शहर के दो प्रमुख मार्गों में जलजमाव की समस्या अब स्थायी होती जा रही है, इसका समाधान निकलना कितना जरूरी है।

जलजमाव की समस्या शहर के पुराने बिजली ऑफिस के समीप सड़क के एक भाग में लंबे समय से स्थायी जलजमाव से राहगीर व स्थानीय लोग परेशान ...