आरा, अप्रैल 22 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड की पकड़ी पंचायत के पैक्स में चुनाव के बाद नया सियासी घटनाक्रम सामने आया है। नवनिर्वाचित कार्यसमिति के तीन सदस्य विजय कुमार सिंह, कृष्णा सिंह और राम ईश्वर राम ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा भोजपुर के सहकारिता पदाधिकारी को सौंप दिया है। बताया जाता है कि पकड़ी पंचायत पैक्स की कार्यसमिति में कुल सात सदस्य हैं। ऐसे में तीन सदस्यों के इस्तीफे के बाद समिति की कार्यप्रणाली और वैधता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने पूरे पैनल के लिए पुनः चुनाव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए दोबारा चुनाव आवश्यक है। इस घटनाक्रम के बाद पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न गुट सक्र...