पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश और आंधी के कारण लातेदार सब्जियों और कटनी कर खलिहान में रखे फसल को करीब 25 फीसदी का नुकसान हो गया है। खेतों में पकर तैयार फसलों जैसे गेहूं, मूंग व अन्य फसलों को नुकसान हुआ है परंतु जो फसल अभी हरे हैं उन्हे फायदा हुआ है। बारिश के कारण मेदिनीनगर सिटी के नीचले इलाके की नलियां उफनकर सड़कों पर बहने लगी। इसके कारण नाली की गंदगी सड़कों पर पसर गया। इसके कारण पहाड़ी मोहल्ले हुसैन नगर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को शनिवार की सुबह में ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद जाने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पलामू जिले में शुक्रवार की शाम के अलावा शनिवार को भी कुछ क्षेत्र में आंशिक बारिश हुई है। शुक्रवार को मेदिनीनग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.