मुजफ्फर नगर, मई 14 -- पुरकाजी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 28वां स्थापना दिवस कस्बे में बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत सभागार में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. नेकीराम गर्ग द्वारा 14 मई 1998 को व्यापारियों के हित में लगाई संगठन का यह पौध आज प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की बुलंद आवाज बन चुका है। व्यापारियों ने संगठन द्वारा व्यापारी हितों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के साथ खड़ा रहा है। यह भी पढ़ें- गणेशगंज व्यापार मंडल: देवेन्द्र सिंह अध्यक्ष व बलराम ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली नगर अध्यक्ष शंकरलाल गोय...