जहानाबाद, अप्रैल 17 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव में पइन में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मृतक पटना जिले के जाट डुमरी गांव निवासी राजेश मांझी का नौ वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त मासूम अपने घर के समीप पइन के पास खेलने के लिए गया था तभी वह पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि बच्चों को काफी देर से नहीं देखने पर मासूम की मां उसकी खोजबीन करने लगी। खोजबीन के क्रम में पइन के समीप से उसका कपड़ा मिला। यह भी पढ़ें- बाउली में डूबने से युवक की मौत कपड़ा मिलने की जानकारी पर लड़के के पिता राजेश मांझी ने आनन फानन में पइन में छलांग लगा दी और बच्चे को बाहर निकाला तब तक काफी देर हो चुका था और उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि राजेश मांझी अपनी साला की बेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.