बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- पइन को भरकर बनायी जा रही सड़क, डीएम से की शिकायत अतिक्रमण हटाने की लगायी गुहार बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड की सब्बैत पंचायत के फतेहपुर मौजा (राजस्व ग्राम) में कुछ लोगों द्वारा निजी लाभ के लिए पइन को भरकर सड़क बनायी जा रही है। इस दौरान दर्जनों हरे पेड़ों की भी कटाई कर दी गयी है। फतेहपुर निवासी कृष्णकांत सिंह ने डीएम कुंदन कुमार को आवेदन देकर जनहित को देखते हुए अतिक्रमण हटाकर पइन को पहले की तरह चालू करवाने की गुहार लगायी है। दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि पइन भरे जाने से किसानों को सिंचाई में परेशानी होगी। साथ ही गांव के पास बाढ़ जैसी समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ेगा। पइन को सड़क बनाकर वहां की जमीनों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। जबकि, यह पइन सिंचाई और वर्षा जलनिकासी का प्रमुख साधन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.