कोडरमा, मार्च 16 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि । भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर 4 व 5 अप्रैल को आयोजित करने को लेकर सोमवार को चंदवारा प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड भाजपा की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने की जबकि संचालन मंडल मंत्री मुन्ना कुमार बर्णवाल ने किया। बैठक में जिला प्रभारी के रूप में शशि भूषण प्रसाद उपस्थित थे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, मंडल प्रतिनिधि द्वारिका राणा, मंडल उपाध्यक्ष आनंद मोदी,धनंजय सिंह, भुनेश्वर पंडित, चतुरी महतो,वीरेंद्र यादव, राजेंद्र सोनी, सुरेश यादव, कैलाश यादव, पूर्व प्रमुख संजय मोदी, सुरेंद्र मोदी, महावीर साव, मुरली मोदी, विनोद मोदी, दिलीप यादव, राजू यादव आदि उपस्थित थे। बैठक में शिविर की तैयारी, संगठन की मजबूती व क...