लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अलीगंज रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट में उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चल रही विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां भी उनके विचारों से प्रेरित हैं। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, महिला मोर्चा अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.