छपरा, मई 28 -- छपरा । स्वातंत्र्योत्तर सारण के शिक्षा जगत के शलाका पुरुष तथा जिले के दो गौरवशाली उच्च विद्यालयो मैक्डोनल्ड प्लस टू उच्च विद्यालय, देवरिया और लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय के निर्माता प्रधानाध्यापक स्व सवालिया मिश्र के छियालीसवें स्मृति सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह अब जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जायेगा। भीषण गर्मी और उसके कारण जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों की समयावधि के घटा दिए जाने के कारण निर्धारित तिथि तीस मई को आगे बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय मोहन नगर के संपूर्ण क्रांति आंदोलन आश्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। आयोजन समिति के संयोजक एवं पं मिश्र के पुत्र साहित्यकार एवं जेपी सेनानी अविनाश नागदंश ने यह जानकारी देते हुए बताया है यह समारोह अब...