गिरडीह, अप्रैल 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत समिति के सदस्यों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को बीडीओ कुमार बंधु कच्छप से शिष्टाचार भेंट की। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने बीडीओ से पंसस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने की मांग की। जिससे सरकार द्वारा प्रायोजित विकास कार्यक्रमों की समय पर समीक्षा हो सके। शिष्टमंडल में शामिल पंस सदस्य रिंकू यादव, बलवीर कुमार, लाझो हाजरा, कृष्णा कुमार दास, अविनाश सिंह, अख्तर अंसारी, पंस समिति प्रतिनिधि रमेश सोरेन आदि सदस्यों ने पंचायत में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित करने की मांग की। पिछले दो वर्षों से लंबित पड़े वृद्धा पेंशन लाभुकों की पेंशन स्वीकृति करने, पंचायत सचिवों द्वारा मनमानी रवैया अपनाने, मामले की जांचोंपरांत कार्रवाई करने तथा पंचायतों में संचालित सभी प्रकार की विकास यो...