गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- कुचायकोट। प्रखंड में हालिया ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल क्षति मुआवजा दिलाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में सिसवा पंचायत की बीडीसी प्रतिनिधि उर्मिला देवी ने बीडीओ सुनील कुमार मिश्र को एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित किसानों का शीघ्र सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की। बताया कि सिसवां पंचायत सहित प्रखंड के कई गांवों में किसानों की धान की फसलें भारी रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे अधिकांश प्रभावित किसान छोटे व सीमांत हैं। जिनके पास आय का कोई वैकल्पिक साधन नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत समिति सदस्य राकेश तिवारी, विपुल सिंह, गुड्डू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...