गिरडीह, जनवरी 31 -- बेंगाबाद। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रमुख मीना देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई। सदन में कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई और जनहित के मुद्दों को प्रस्ताव में लिया गया। इसके पूर्व की बैठक की समीक्षा की गई और संबंधित विभाग से बातचीत की गई। मौके पर नशा मुक्ति अभियान पर बल दिया गया और इस अभियान को सुचारू रूप से जारी रखने की सहमति बनी। इसके अलावा वहीं मनरेगा योजना ऑनलाइन में गड़बड़ी के सवाल पर चर्चा की गई और इस व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ करने का प्रस्ताव लिया गया। प्रखंड क्षेत्र में 10 फरवरी से आयोजित होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता अपेक्षित बताया गया। प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती लुप्पी पंचायत में अस्पताल भवन निर्माण कराने की मांग उठाई गई। कहा कि अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.