गोपालगंज, मार्च 28 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रानी देवी व उप प्रमुख वीरेंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से की। बीडीओ पूजा कुमारी ने नए वित्तीय वर्ष की विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए पूर्व में हुए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास से संबंधित कुल 38 प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिन्हें सूचीबद्ध किया गया। इसमें राशन कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र, शौचालय, छठ घाट, पीसीसी सड़क, कब्रिस्तान चहारदीवारी एवं तालाब सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। योजनाओं की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.