मधुबनी, मार्च 2 -- लदनियां। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कॉफ्रेंस हॉल में पंचायत समिति की सामान्य बैठक सोमवार को प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर की देखरेख में आयोजित इस बैठक में गत बैठक में प्रस्तावित योजनाओं की सम्पुष्टि की गई। बैठक में विधुत,शिक्षा विभाग, ग्रामीण आवास, ग्रामीण स्वच्छता व बाल विकास परियोजना से संबंधित विषयों पर विमर्श किया गया। समिति सदस्यों द्वारा विधुत विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही को मुख्य विषय बना कर चर्चा हुई। डलोखर पंचायत में नंगे तार को अविलंब बदलने, लो वोल्टेज को दूर करने जैसी मांगें की। सदस्यों ने नल-जल योजना के तहत बंद पड़े नल-जल योजना से संबंधित बातें रखीं। इसके अतिरिक्त बैठक में बाल विकास परियोजना व शिक्षा, मनरेगा व राजस्व महाअभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.