दरभंगा, मार्च 15 -- बहेड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी। शुरुआत से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर सदस्यों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। सबसे पहले चार जनवरी 2025 को हुई बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट पर सदस्यों ने नाराजगी जताई और पूछा कि उस बैठक में लिए गए निर्णयों पर अब तक क्या कार्रवाई की गयी। बैठक शुरू होते ही बलिगांव वार्ड एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को वार्ड छह में शिफ्ट किए जाने का मामला गरमा गया। पंचायत समिति सदस्य अब्दुल मतीन ने सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र को वार्ड- एक से हटाकर वार्ड- छह के एक निजी भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.