पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के हैदरनगर थाना के पंसा गांव में चरित्र राम के घर में अचानक आग लगी। दो गायें व एक बछड़ा सहित बाइक व घर के कई अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। मोहम्मदगंज के पंसा गांव में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। छप्परपोश घर में आग लगी जिसमें कई मवेशियों की मौत हो गई है। बाइक समेत कई घरेलू सामान जलकर राख़ हो गया है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन समय पर नहीं काबू हुआ। मुखिया विकास सिंह स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...