हजारीबाग, नवम्बर 23 -- हजारीबाग, हिटी। अलपीटो पंचायत के पूर्वी पंसस के खिलाफ छेड़खानी और डराने धमकाने का मामला विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दर्ज मामले में महिला ने कहा है कि 18 नवंबर को जब वह खेत से धान काटकर घर लौट रही थी। इसी बीच घात लगाए पंसस घनश्याम पाठक तथा गणेश सिंह ने रास्ते में रोक लिया। हो-हल्ला करने पर बेटी को आता देख दोनों बाइक से फरार हो गए। इधर, पंसस घनश्याम पाठक ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद एवं निराधार बताया है। कहा है कि किसी के बहकावे में आकर महिला ने मुझ पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में मेरी थोड़ी भी संलिप्तता नहीं है। पुलिस को भी जांच-पड़ताल के पश्चात मामला दर्ज करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.