गिरडीह, मार्च 29 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बिरने में पंस सदस्य वीणा देवी के पति इन्द्रदेव प्रसाद यादव की मौत के बाद क्षेत्र में मातम छा गया। शुक्रवार को अपने घर से रामनवमी जुलूस में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान कोयला लदे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी थी। घटना के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें गिरिडीह ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। देर रात पुलिस के समझाने व ट्रक मालिक के द्वारा मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजा गया।पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि नवीन प्रसाद यादव, माले नेता नागेश्वर प्रसाद यादव आदि मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया वहीं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मामले...