धनबाद, मार्च 11 -- बाघमारा प्रखंड सभागार में सात माह बाद मंगलवार को होने वाली पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक अगले आदेश तक टल गई। 63 सदस्यों में प्रमुख गीता देवी को लेकर महज 8-9 सदस्य ही पहुंच पाए। उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने अधिकारियों पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया। मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य पिंटू वर्णवाल ने बताया कि उन्हें विशेष बैठक की बात कहकर मंगलवार को बुलाया गया। परंतु एक दिन पूर्व आज की बैठक को मासिक बैठक बताकर पत्र प्रेषित कर दिया गया। इस कारण सदस्यों को बैठक की सही जानकारी नहीं मिल पाई। सदस्यों ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सवाल खड़ा किया। वहीं बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने बताया कि बैठक के कोरम पूरा नहीं होने के कारण आज की बैठक को अगले आदेश तक स्थगित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.