सासाराम, दिसम्बर 22 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख समीर चंद ने की। बैठक के दौरान नल-जल योजना, बिजली विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग तथा इंदिरा आवास योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। इंदिरा आवास योजना में पात्र लाभुकों को आवास नहीं मिलने व लंबित मामलों को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...