धनबाद, अप्रैल 10 -- पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में हुई। प्रमुख ने हार्डकोक उद्योगों द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाए जाने का मामला उठाया। पंसस रोहित कुमार महतो ने परसबनिया में कथित विवादित जमीन पर सामुदायिक भवन बनाए जाने का मुद्दा उठाया और इसकी जांच की मांग की। बैठक में ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना को गर्मी से पहले पूरा करने व बलियापुर बालिका मध्य विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण की मांग भी की गई। मौके पर उपप्रमुख आशा देवी, बीडीओ प्रभाषचंद्र दास, सीओ मुरारी नायक, सीडीपीओ अलका रानी, सांसद प्रतिनिधि विजय रजक, विधायक प्रतिनिधि मुखिया गणेशचंद्र महतो, पंसस हीरालाल मोदक, रोहित महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, मुखिया सुनीता मल्लिक, नमिता मंडल, दिवाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.