संभल, नवम्बर 18 -- जौहर मंदिर परिसर सोमवार को वीराग्नियों के पराक्रम और समर्पण की स्मृतियों से गूंज उठा। क्षत्रिय समाज के लोगों ने यहां शांति यज्ञ, शस्त्र पूजन और जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया, जिसमें 200 से अधिक सनातनी वीरांगनाओं के बलिदान को नमन किया गया। महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों ने हवन में आहुति देकर युगों पुरानी उस परंपरा को श्रद्धापूर्वक याद किया, जिसने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अग्निकुंड में प्राण न्योछावर कर दिए थे। जय भवानी, जय राजपूत और जय वीरांगनाओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की महिलाओं और बालिकाओं को वीरांगनाओं के इतिहास को पढ़ना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर शिक्षा को प्राथमिकता देने की स...