महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम व सीओ निचलौल ने लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की। कहा कि परंपरागत तरीके से ही पर्व मनाया जाए। अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपस में मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि ताजिया विवादित जमीन पर नहीं रखा जाएगा और बिना परमिशन बड़े ताजिया का निर्माण नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट एवं विवादित बयानों से बचें। यह भी पढ़ें- बिना नई परम्परा शुरु किए मनाएं मोहर्रम का त्योहार क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। बिना परम...