घाटशिला, जनवरी 5 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पंप घर नंबर दो का मोटर खराब हो गया है। इससे जलापूर्ति बंद हो गई है। इसके कारण रविवार की सुबह से नया बाजार की कई बस्तियों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। पानी के लिए ग्रामीण भटक रहे हैं। सिर्फ पंप घर नंबर एक से ही जलापूर्ति हो रही है। पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नागानल कॉलोनी, स्वर्णरेखा कॉलोनी, नया बाजार समेत कई बस्तियों में जलापूर्ति नहीं हो रही है। नागानल कॉलोनी के ग्रामीण नागानल मंदिर से पानी ले रहे हैं। मोटर को खोलने में मिस्त्री जुटे हैं। मोटर की मरम्मत शीघ्र ही कराने का प्रयास हो रहा है। ताकि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...