बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में जल जीवन मिशन योजना पूरी होने के बावजूद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रही है। सरकार की ओर इस ग्राम पंचायत में हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत बनने वाली पानी टंकी निर्माण 77.57 लाख रुपये की लागत से तो करा दी गई। गांव में हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर लोगों को कनेक्शन भी दे दिया गया। यही नहीं ग्रामीणों को लगभग चार माह तक पानी सप्लाई भी दी गई, लेकिन उसके बाद से टोटियों में पानी आना बंद हो गया और तब उनके नल सूखे पड़े हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल, हर घर जल का सपना यहां फिर से सपना बनकर रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी सप्लाई बन्द होने का प्रमुख कारण मोटर बैटरी चोरी होना बताया जा रहा है। मोटर सोलर उर्जा से चलने वाली बैटरी ...