सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केलाघाघ स्थित पंप हाउस का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कुछ दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नप प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि रविवार की रात ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी दे दी गई है। सोमवार को ट्रांसफरमर बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बन पाया है। पेयजलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को होने वाले परेशानी के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...