मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में जंग शुरू होने के बाद से पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बन गई है। इस कारण कई लोग सामान्य से अधिक मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। कई लोग वाहनों में बार-बार इंधन भरवा रहे हैं। इस पर नियंत्रण और जमाखोरी रोकने लेकर तेल कंपनियों ने बार-बार तेल लेने वालों की निर्देश निगरानी का निर्देश पंप संचालकों को दिया है।कंपनियों ने पंप संचालकों को पंप पर बार-बार तेल लेने आने वालों की सूची तैयार करने को भी कहा है, ताकि तेल खरीदने का उचित कारण पता लगाया जा सके। इससे यह भी पता चलेगा कि खरीदार जमाखोरी के लिए तेल ले रहा या उसकी खपत उसकी जरूरत के हिसाब से सही है। साथ ही संदेह होने पर संबंधित थाने को इसकी सूचना देने को कहा है। इसके साथ ही पंप पर लगे सीसीटीवी को 24 घंटे चालू रखने का निर्...