भागलपुर, अप्रैल 22 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में मंगलवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंप संचालकों की समस्याओं को सुना गया तथा ठोस निर्णय लिया गया। बैठक में स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत, टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी मौजूद थे। नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था तो बहाल थी, लेकिन पंप ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी की गई थी। अब 48 पंप संचालकों के आवेदनों पर विचार कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। यह भी पढ़ें- कई मानसून बीते, नहीं बन पाया 10.8 किमी स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज यह भी पढ़ें- गर्मी में जनता तक पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता : परवीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...