भागलपुर, अप्रैल 5 -- शाहकुंड (भागलपुर), एक संवाददाता। शाहकुंड-अकबरनगर स्टेट हाइवे- 85 पर सादपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर अकबरनगर के पंप मालिक से बदमाशों ने आठ लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। पंप मालिक अकबरनगर बसंतपुर निवासी मंटू कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर पंप से शाहकुंड के एक बैंक रुपये जमा करने जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पंप मालिक ने बताया कि वे जैसे ही सादपुर से आगे बढ़े, तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक किया। एक बदमाश ने हथियार का भय दिखाकर पंप मालिक की बाइक पर पैर से मारा। वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। तभी हेलमेट पहने बदमाशों ने उनकी डिक्की में झोले में रखे रुपये लेकर शाहकुंड की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.