कौशाम्बी, मार्च 29 -- खनन विभाग के इंस्पेक्टर व उनकी टीम पर पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात करीब 12 बजे पेट्रोल पंप मालिक , मैनेजर ने कर्मचारियों ने पॉसरों के साथ मिलकर हमला किया था। इंस्पेक्टर व उनकी टीम घायल है। पिपरी थाना पुलिस ने चार नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह शनिवार की रात को अपने चालक सुमित, हमराही राजेश व अलखपुरुष के साथ ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए निकले थे। कसेंदा के समीप खनन इंस्पेक्टर के भ्रमण पर होने की जानकारी होते ही ओवरलोड वाहन बालू लदे ट्रक कसेंदा पेट्रोल पंप पर खड़े होने लगे। जानकारी होने पर खनन निरीक्षक टीम के साथ पेट्रोल पंप पर वाहनों की जांच के लिए पहुंच गए। इसी दौरान वहां पेट्रोल पंप मालिक अंकुर सिंह , ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.