हरदोई, मार्च 16 -- संडीला। नगर के लखनऊ रोड स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट व लूट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि शनिवार की रात पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर कुछ अराजक तत्वों ने अवैध हथियारों से लैस होकर पंप पर कार्यरत मैनेजर अजय सिंह पर हमला बोल दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ 50 हजार रुपए लूट लिए। हमले में बीच-बराव करने आए पंप के कर्मचारी भी घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में मैनेजर अजय सिंह ने बहादुर, कपिल, अमन, चैना निवासीगण बेगमगंज सहित 6 अन्य अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाल विद्यासागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.