चक्रधरपुर, जून 4 -- चक्रधरपुर में आए दिन डीजल की किल्लत से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। बुधवार को चक्रधरपुर के कई पेट्रोल पंप में डीजल नहीं था। वाहन चालक एक पेट्रोल पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे। ज्यादातर लोग डिब्बों में तेल लेने के लिए कतार में खड़े थे। इस दौरान वाहनों की भी कतार लगी रही। करीबन 9 बजे के बाद लंबी कतार में कमी आने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बतातें चलें कि बुधवार को शहर के तीन पेट्रोल पंप में डीजल नहीं मिल रहा था, सुबह एक पंप में डीजल वाहन पहुंचा तो लोगों की डीजल लेने के लिए कतार लग गई,वहीं दूसरे पेट्रोल पंप में पिछले चार दिनों से लोगों को डीजल नहीं मिल रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, उस पेट्रोल पपं में डीजल भरपूर हैं, लेकिन मशीन में खराबी आने से वितरण नहीं हो रहा है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...