देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। किल्लत के बीच डिमांड बढ़ने पर पंप पर आते डीजल और पेट्रोल की बिक्री हो जा रही है। जितना आमद है उतनी ही बिक्री हो रही है। पैसा जमा करने के बाद भी तेल नहीं मिलने पर बुधवार को ंच पेट्रोल पंप ड्राई रहे। इससे लोगों को डीजल, पेट्रोल के लिए परेशान होना पड़ा। यह भी पढ़ें- खेती को डीजल की बढ़ी डिमांड, कई पंप ड्राईडीजल-पेट्रोल का संकट जिले में डीजल-पेट्रोल का संकट बना हुआ है और पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। तेल आने के 24 घंटे के अंदर पेट्रोल पंप ड्राई हो जा रहे हैं। जिसे बाद में जरूरत है वह भी इसी समय खेती को डीजल की खरीद कर रहा है। उन्हे आशंका है कि कि खेती के समय सीमित स्टाक होने से तेल मिल पाएगा या नहीं। तेल व सीएनजी के मूल्यों में वृद्धि के बाद भी खरीद में कमी नहीं आ रही है। हर रोज शहर से लेकर गांव तक आधा स...