पंप निकालने के दौरान चानक क्षतिग्रस्त, बचे कर्मी
धनबाद, सितम्बर 22 -- बी एरिया अंतर्गत गोपालीचक 9 नंबर खदान का चानक सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे समरसेबल पंप निकालने के क्रम में क्षतिग्रस्त होकर झुक गया। इस दौरान पंप निकाल रहा हाइड्रा चानक के भारी-भरकम लोहे में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में हाइड्रा चालक व आसपास मौजूद कर्मी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, खदान से पानी निकालने के लिए एक माह पूर्व करीब 650 फीट नीचे डाला गया 1000 एचपी का समरसेबल पंप सोमवार को हाइड्रा व विंच के सहारे निकाला जा रहा था। इसी दौरान पंप 14 नंबर सीम के लोहे के चद्दर में फंस गया। सरफेस पर हाइड्रा से खींचे जाने के दौरान चानक झुक गया, जिससे बीसीसीएल को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गोपालीचक-केंदुआडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एन. रॉय ने बताया कि खदान काफी समय से बंद है और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.