कन्नौज, मई 1 -- ठठिया थाना क्षेत्र के शुक्लनपुरवा गांव में पड़ोसी किसान द्वारा समर चलाकर खेत में पानी भर देने से तरबूज की खड़ी फसल खराब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार शुक्लनपुरवा निवासी विकास शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नरायणपूरवा गांव निवासी प्रदीप पुत्र श्रीकृष्ण अपने सहयोगियों के साथ बुधवार रात (29 अप्रैल) को समर चलाकर उनके खेत में पानी भर दिया। इससे करीब दो बीघा में लगी तरबूज की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई और खेत तालाब में तब्दील हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। यह भी पढ़ें- पौधों को पानी दे रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में शिकायत कर नुकसान की भरपाई ...