अंबेडकर नगर, मई 31 -- सद्दरपुर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर में पेट्रोल पंप पर चार पहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा मांगने पर पंप कर्मी से गाली गलौज और धमकी के मामले में पुलिस ने महज शांतिभंग की कार्रवाई की है। पंप पर दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पंप मालिक रीना चौधरी पत्नी आनंद वर्मा ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने दबंग राजू पांडेय उर्फ विकास को थाने बुलाकर शांतिभंग में उसका चालान कर दिया, एसडीएम न्यायालय से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कॉलर पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ी...बीच सड़क पर पीआरडी जवान को किया बेइज्जत, थप्पड़ भी बरसाए थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। दुबारा तहरीर मिलने पर आगे की ...