मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मोतीपुर। अंजनाकोट गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार की शाम पैसा वापस करने के विवाद में पंप कर्मियों ने बाइक सवार दो ग्राहकों की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा निवासी राधामोहन महतो (35) और शंभू मोहन महतो (30) को सीएचसी पहुंचाया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। राधामोहन महतो ने पुलिस को बताया कि भूडकुड़वा गांव से एक संबंधी के घर से लौट रहा था। पंप पर पेट्रोल लेने के लिए रुका। नोजल मैन को पांच सौ रुपए का तेल भरने के लिए कहा। उसने डेढ-डेढ सौ रुपए का तीन बार में तेल दिया। पचास रुपए वापस करने को बोला तो गाली गलौज करने लगा। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...