कटिहार, जून 11 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र हर नल जल योजना के पंप कर्मी को पिछले 9 माह से संवेदक द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों मोटर पम्प कर्मी पंप करवाने प्रखंड मुख्यालय डंडखोरा आक्रोश व्यक्त किया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जल्द से जल्द सभी पंप कर्मियों को मानदेय भुगतान करने की मांग की गई। बताते चलें कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना के तहत गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को लेकर हर घर नल का जल योजना अंतर्गत पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई थी तथा हर पंचायत के हर वार्ड में हाई क्वालिटी के मोटर एवं कई स्तरों से जांच की हुई की गई शुद्ध जल की आपूर्ति पानी टंकी के द्वारा किया जाता था तथा इसे चलाने के लिए पंप कर्मियों को मानदेय पर रखा गया ...