गंगापार, दिसम्बर 6 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार सुबह साइकिल से जा रहे पंप ऑपरेटर को थ्री व्हीलर ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना के बाद पंप ऑपरेटर सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कमलापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र पारसनाथ नगर पंचायत लालगोपालगंज में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी किलहनापुर मोड पर पीछे से आ रही थ्री व्हीलर ऑटो टैक्सी ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए। गंभीर अवस्था देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल पंप ऑपरेटर सुनील कुमार को जिला के एक अस्पताल में भर्त...