बिहारशरीफ, फरवरी 25 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पेयजल योजना के अनुरक्षकों व पंप ऑपरेटरों को अवनी एप की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेई शंभू कुमार व जिला सहयोग विशेषज्ञ मंगलम कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण में रुखाई, नरसंडा, सालेहपुर, अमरौरा व बढ़ौना पंचायतों के पंप ऑपरेटर शामिल हुए। विशेषज्ञ ने कहा कि प्रतिभागियों को जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व अनुरक्षण, ऑनलाइन रिर्पोटिंग, शिकायत निवारण, परिसंपत्ति प्रबंधन व नियमित मॉनिटरिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। योजनाओं के सुचारु संचालन, जल गुणवत्ता निगरानी एवं सामुदायिक जवाबदेही को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मि...